मुसाबनी

मुसाबनी: पप्पू सिंह दूसरी बार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, बीरसिंह देवगम को चौथी बार जिला महासचिव की जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर

मुसाबनी: जनता दल (यूनाइटेड) के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पप्पू सिंह को दूसरी बार मनोनीत किया गया है। वहीं बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पप्पू सिंह ने जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार पर जोर

पप्पू सिंह ने कहा कि प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!