Jamshedpur

जमशेदपुर: बागबेड़ा गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, संगत से गुरु ग्रंथ साहिब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

जमशेदपुर: बागबेड़ा गुरुद्वारा साहिब में बागबेड़ा गुरुद्वारा कमेटी और सिख स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित

समारोह के दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, परमजीत कौर बैग, बागबेड़ा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर, मनजीत कौर सहित अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

गुरु ग्रंथ साहिब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की बधाई दी। उन्होंने संगत से गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

भगवान सिंह ने बागबेड़ा में सिख समुदाय की संख्या कम होने के बावजूद गुरुद्वारा साहिब का बेहतर तरीके से रखरखाव किए जाने पर गुरुद्वारा कमेटी की सराहना की।

अस्पताल निर्माण में सहयोग की अपील

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल की जानकारी संगत के साथ साझा की। उन्होंने अस्पताल निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान सेंट्रल कमेटी की ओर से बागबेड़ा गुरुद्वारा के प्रधान बलकार सिंह और उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

समारोह को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, फौजी सिंह, जगजीत सिंह और सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सोनारी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!