चांडिलसरायकेला खरसावाँ

चांडिल में विस्थापन, प्रदूषण और हाथी आतंक का मुद्दा उठा, राज्यपाल को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

भाजपा जिला मंत्री रूपेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रांची में की मुलाकात, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा जिला मंत्री रूपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।

स्वर्णरेखा परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्णरेखा परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों को मुआवजा, जमीन का पर्चा और नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पुनर्वास स्थलों पर सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

डूबे आदिवासी धरोहर स्थलों के संरक्षण पर जोर

ज्ञापन में चांडिल डैम में डूबे आदिवासी भूमिज-मुंडा समाज से जुड़े शासनदिरी, हइशाली और मेगालिथ स्थलों के संरक्षण की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन स्थलों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में संरक्षित करने की आवश्यकता बताई।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और प्रदूषण पर रोक की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा चौका क्षेत्र में संचालित स्पंज आयरन कंपनियों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

ईचागढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए चांडिल में तैयार 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल को जल्द शुरू करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अस्पताल के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मौके पर खुदीराम सिंह सरदार, कालीपद गोप, रामकृष्ण महतो, अनिल सिंह, रविंदर सिंह सरदार, बाबूलाल सोरेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!