Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासा

चाईबासा के कमारहातु फुटबॉल प्रतियोगिता में टेकराहातु, सोनापोसी और पुलिस टीम बनी चैंपियन

पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तीन वर्गों में हुए रोमांचक फाइनल, विजेता-उपविजेता टीमों को नकद राशि और खस्सी देकर किया गया सम्मानित

चाईबासा: सदर प्रखंड के कमारहातु में नवयुवक संघ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में टेकराहातु एफसी, सोनापोसी एफसी और पुलिस टीम चाईबासा ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मुंडा स्तरीय फाइनल मुकाबले में सोनापोसी एफसी ने वाईएफसी सरजोमहातु, लुपुंगुटु को 1-0 से हराया। सोनापोसी की ओर से राहुल ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने अंतिम सीटी तक कायम रखा। फोर्टी प्लस वर्ग के फाइनल में पुलिस टीम चाईबासा और डिफेंस एफसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच फैसला नहीं हो सका और पेनाल्टी शूटआउट में पुलिस टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं ओपन ग्रुप के फाइनल मुकाबले में टेकराहातु एफसी ने जिलिंगुटु एफसी को 1-0 से पराजित किया। टेकराहातु की ओर से विजय सामड ने मध्यांतर से पहले गोल किया। प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, आक्रमण, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में रेफरी की भूमिका बबलू तियू, सोंगा सुंडी, जीवन बारी, सिंगराय देवगम और सौरभ गोप ने निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सोनापोसी एफसी के राहुल को मैन ऑफ द मैच और सिदिऊ को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लुपुंगुटु एफसी के जेम्स चाकी को अनुशासित खिलाड़ी तथा फोर्टी प्लस वर्ग में सुनील किस्पोट्टा को प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, आयोजन समिति अध्यक्ष सोनाराम देवगम, समाजसेवी वीर सिंह गोप, बिरसा सावैयां और सेवानिवृत्त रेलकर्मी बैगो बानरा ने किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद राशि और खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष, जुनून, टीम भावना और एकता की भावना विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक कृष्णा देवगम ने किया। इस दौरान स्नेक रेस्क्यूअर दीपक बारी को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी। मौके पर सोना सिंह देवगम, सुरजा देवगम, लादू देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, अभय चंद्र देवगम, संजीव देवगम, निस्तर देवगम, सोमा देवगम, कृष्णा पाड़ेया, जीतू बारी, मोटाय देवगम, राउतु सिंकू, जोगेन देवगम, लव किशोर पुरती, राजेश मास्टर समेत आयोजन समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!