चाईबासा: बीएड छात्राओं का विदाई समारोह, सुप्रिया ऐकत बनीं मिस फेयरवेल
बीएड सत्र 2023-25 की छात्राओं को दी गई विदाई, शिक्षकों ने बेहतर शिक्षिका बनने के लिए किया प्रेरित

चाईबासा: बीएड बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को बीएड सत्र 2023-25 की छात्राओं के सत्र पूरा होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएड विभाग के प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
शिक्षकों ने बेहतर शिक्षिका बनने के लिए किया प्रेरित
प्राचार्या डॉ. अंजना पी.वी. खलको ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष मो. मोबारक करीम हाशमी ने छात्राओं को सत्र पूरा करने पर बधाई देते हुए जीवन में एक अच्छी शिक्षिका बनने की शुभकामना दी।
विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विभिन्न शिक्षण विधियों और कौशलों को अपने कक्षा शिक्षण में उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में किया जाना चाहिए।
जूनियर छात्राओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
समारोह के दौरान जूनियर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सीनियर छात्राओं को आश्वासन दिया कि वे भी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।
सुप्रिया ऐकत बनीं मिस फेयरवेल
विदाई समारोह में सीनियर छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सुप्रिया ऐकत को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं पुष्पा कुमारी फर्स्ट रनर-अप और पूजा कुमारी सेकंड रनर-अप रहीं।
शिक्षक और छात्राएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव लोचन नामता, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. बबीता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगम, मदन मोहन मिश्रा और सितेंद्र रंजन सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा बीएड सत्र 2023-25, 2024-26, 2025-27 और 2026-28 की छात्राओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।




