Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

85 वर्ष की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल बने पाचू यादव, मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने किया सम्मानित

चाईबासा: स्वस्थ जीवनशैली और नियमित मॉर्निंग वॉक के प्रति लोगों को प्रेरित करने वाले 85 वर्षीय पाचू यादव को रविवार को मॉर्निंग वॉक ग्रुप, चाईबासा द्वारा शहीद पार्क में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुज शर्मा ने की।इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने पाचू यादव को गुलदस्ता भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

सम्मान के बाद अपने संबोधन में पाचू यादव ने कहा कि नियमित मॉर्निंग वॉक, योग और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही जीवन का भरपूर आनंद लिया जा सकता है और व्यक्ति अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।

इस दौरान पाचू यादव ने भी मॉर्निंग वॉक ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों रामानुज शर्मा, पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, भोला गुप्ता उर्फ संजीत कुमार गुप्ता, महेंद्र निषाद, रवि विश्वकर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, गीगा भैया, सुनील प्रसाद, दिनेश प्रसाद एवं चौमाल जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि मॉर्निंग वॉक ग्रुप न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करता है, बल्कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाता है।

इस अवसर पर पप्पू निषाद, चुन्नू गुप्ता, राजेश कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, पवन शर्मा, रवि विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, मनदीप साव, अंजीत साव, शरद गर्ग, महावीर, मनोज बाबू, मोहंती जी, प्रेम निषाद सहित बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!