Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

विजय सुन्डी ने पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज के टीम इवेंट फाइनल में बनाई जगह

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के पैरा तीरंदाज विजय सुन्डी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में आयोजित हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में किया जा रहा है।

विजय सुन्डी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। अब स्वर्ण पदक के लिए निर्णायक मुकाबला 8 सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में आयोजित होगा।

विजय के फाइनल में पहुंचने से पश्चिम सिंहभूम के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड और जिले के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।

विजय सुन्डी की सफलता पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, संयुक्त सचिव सुमंत चन्द्र मोहन्ती, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एवं झारखंड तीरंदाजी संघ की महासचिव पूर्णिमा महतो, उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुन्द रूंगटा, नितिन प्रकाश सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ और जिला तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय तीरंदाजी कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू ने भी विजय को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पश्चिम सिंहभूम और झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने फाइनल में भी विजय से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

अब जिलेवासियों और खेल प्रेमियों की निगाहें 8 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां विजय सुन्डी स्वर्ण पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!