Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जमशेदपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उचित नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और राजनीतिक प्रभाव के आधार पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई का पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!