Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKA

सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो की कमिटी का पुनर्गठन, पलटन मुर्मू बने अध्यक्ष

जादूगोड़ा। जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो (हितकु, नरवा पहाड़) की कमिटी का रविवार को पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में युवा आदिवासी नेता पलटन मुर्मू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं डोमन चंद्र टुडू को उपाध्यक्ष, सुशील सोरेन को सचिव, दसमत किस्कू को कोषाध्यक्ष, समीर दास को सह-कोषाध्यक्ष और भुरका जी को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद पलटन मुर्मू ने कहा कि पूर्व कमिटी के अध्यक्ष डॉ. जमशेद और सचिव रोडिया सोरेन की वृद्धावस्था को देखते हुए नई कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्कूल के सरकारीकरण और अनुदान की व्यवस्था कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!