Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

विश्व आदिवासी दिवस पर इस बार आराहसा में होगा मुख्य आयोजन, गोइलकेरा में तैयारी बैठक संपन्न

गोइलकेरा: आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के प्रखंड स्तरीय आयोजन को लेकर गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, मानकी-मुंडा संघ, आदिवासी “हो” समाज महासभा, विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम आराहसा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र बाइपी मैदान में आयोजित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार आयोजन प्रखंड मुख्यालय के बजाय सुदूरवर्ती क्षेत्र में करने का फैसला लिया गया।

बैठक में आयोजन समिति के गठन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, प्रचार-प्रसार, प्रशासनिक समन्वय एवं विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, परंपरा, अधिकारों और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना तथा जनजागरूकता बढ़ाना है।

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी आदिवासी “हो” समाज महासभा, प्रखंड समिति गोइलकेरा के अध्यक्ष पातोर जोंको ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!