Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Manoharpur : स्कूल से घर लौटते समय चक्कर आने से गिरा छात्र, बायां हाथ टूटा

मनोहरपुर-चिड़िया मार्ग पर हुई घटना, छात्र को आई गंभीर चोटें

मनोहरपुर : मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक छात्र के साथ दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय संतोष अंगरिया मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन मध्य विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है और चिड़िया ओपी थाना क्षेत्र के लोड़ो अंकुवा गांव का निवासी है। वह प्रतिदिन अपने गांव से सवारी वाहन के माध्यम से स्कूल आता-जाता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह टेम्पो से घर लौट रहा था। इसी दौरान मनोहरपुर-चिड़िया मार्ग पर अचानक उसे चक्कर आ गया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला-खरसावाँ में विशेष अभियान शुरू, 07 अगस्त तक बनेंगे जाति, आय, स्थानीय निवासी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

दुर्घटना में छात्र का बायां हाथ टूट गया है। इसके अलावा उसके होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घायल छात्र को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। छात्र की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे आगे के उपचार के लिए बड़े अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में छात्र की कुशलता को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!