Jamshedpur : आजसू में युवाओं का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
बिष्टुपुर में आयोजित भव्य मिलन समारोह में युवाओं ने ली सदस्यता

जमशेदपुर : आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह सोमवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नवसदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धांतों तथा जनहित के मुद्दों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में शामिल युवाओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : छह माह से बंद सोलर जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे जराटोली के ग्रामीण
शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक हुए शामिल
कार्यक्रम के दौरान शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आशिफ खान और सुमित कश्यप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का बढ़ता जुड़ाव इस बात का संकेत है कि आजसू पार्टी राज्य के युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत आवाज बन रही है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आसिफ खान, सुमित कश्यप, अतुल कुमार, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, बिनेश्वर कुमार, मृत्युंजय सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंगा रातपुय, शुभम कुमार, अविनाश सिन्हा, देबासिस मोदक, अतुल किस्नोव गुप्ता, मनीष सिंह, रूपेश कुमार, वियाश के.वी., प्रशांत, रोहित घंटा, मृत्युंजय उर, रोशन, सूर्य झा समेत सैकड़ों युवा शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : विश्व कल्याण आश्रम ने छह मंदिरों के निर्माण के लिए भेजी सामग्री
युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा : रामचंद्र सहिस
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने अपने संबोधन में कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल हुए युवा पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। समारोह में संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चन्देश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह, जमाल भाई, विकास महतो, मंटू शुक्ला, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह तथा नगर अध्यक्ष राज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




