Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

राज्य स्तरीय ओपन योग चैंपियनशिप 8 व 9 अगस्त को चाईबासा में, तैयारियां पूरी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में अध्यक्ष घनश्याम मूंधड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 8 एवं 9 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल, चाईबासा में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय ओपन योग चैंपियनशिप की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

झारखंड राज्य योग एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से जिला स्तरीय चयनित खिलाड़ी अपने-अपने कोच के साथ भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जबकि एसआर रुंगटा ग्रुप आयोजन का मुख्य प्रायोजक है।

उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी 7 अगस्त को चाईबासा पहुंच जाएंगे। बालिकाओं एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों के ठहरने की व्यवस्था राजस्थान सेवा सदन में की गई है, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए रुंगटा मैरिज हाउस में आवास की व्यवस्था की गई है।

बैठक में प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, हॉल प्रबंधन, उद्घाटन एवं समापन समारोह, प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुरस्कार वितरण, स्वागत तथा संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व 8 अगस्त की सुबह 7:30 बजे राजस्थान सेवा सदन से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी पोस्ट ऑफिस चौक, कपड़ा पट्टी, काली मंदिर एवं घंटाघर चौक होते हुए पिल्लई टाउन हॉल पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसआर रुंगटा ग्रुप का सहयोग सराहनीय है, जिसके लिए जिला योग एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में कन्हैयालाल अग्रवाल, अरुण विश्वकर्मा, सुनील प्रजापति, घनश्याम मूंधड़ा, रामअवतार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नरेश कुमार, गोविंद अग्रवाल, अजय कुमार मोहता, गौरव प्रसाद, सुनीत खिरवाल, जहांगीर आलम, मासूमा परवीन, निर्मल त्रिपाठी, सदानंद साहू, संदीप दोदराजका सहित जिला योग एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!