कोल्हान

ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तैयारी शुरू, बैठक में नई कमेटी का गठन, अनुशासन और बेहतर आयोजन पर जोर

चाईबासा: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियों को लेकर शनिवार को चाईबासा स्थित पाक कर्बला परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के कई गणमान्य लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी का गठन किया गया तथा इस वर्ष जुलूस को पहले से अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और अनुशासित ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अब्दुल खालिक (चिनु) को कमेटी का अध्यक्ष, शेख आज़ाद को नायब अध्यक्ष, इमरान रजा को सचिव, नवाब खान को नायब सचिव तथा मुहम्मद परवेज़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं फयाज़ खान और फरहान सुल्तान उर्फ लाला को कमेटी का संरक्षक बनाया गया।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जुलूस में बेहतर अंदाज में नात पढ़ने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अपने मोहल्ले को सबसे आकर्षक और सुंदर तरीके से सजाने वाले लोगों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कमेटी ने यह भी तय किया कि पूरे जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि बेहतर व्यवस्था और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के माहौल में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने का संकल्प लिया। कमेटी ने बताया कि रबीउल अव्वल का चांद दिखाई देने के बाद अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जुलूस के मार्ग, कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कमेटी ने शहरवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!