Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Jhargram : संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर झाड़ग्राम में छात्रों का विशाल प्रदर्शन

हजारों छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

झाड़ग्राम : संथाली भाषा में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षा उपलब्ध होने के बावजूद संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू नहीं किए जाने के विरोध में गुरुवार को संथाली मीडियम स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एसएमएसए) के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने झाड़ग्राम में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। सिद्धू-कान्हू मोड़ से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पांचमाथा मोड़ पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी के कारण कुछ समय के लिए पांचमाथा मोड़ पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संथाली भाषा के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण के समान अवसर मिलना चाहिए तथा इस दिशा में सरकार को तत्काल पहल करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, जयपूरा में ग्रामीणों ने सड़क पर की धान रोपाई

बी.एड. पाठ्यक्रम और शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश

एसएमएसए के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सरकारी अधिसूचना जारी होने के बावजूद सेवायतन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अब तक संथाली माध्यम का बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू नहीं किया गया है। इससे संथाली माध्यम के विद्यार्थियों का शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जा रहा है और उन्हें रोजगार के अवसरों से भी वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अविलंब संथाली माध्यम में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू करने, संथाली माध्यम के शिक्षकों की नियमित नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा संथाली माध्यम शिक्षा बोर्ड के गठन की मांग उठाई। छात्र संगठन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक तथा तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!