Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Khuntpani : खूंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 लोगों ने किया रक्तदान

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड स्थित बासाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिद्धार्थ होनहागा, यमुना तियू, रंजन तिवारी, धनंजय पाठक, मेघनाथ मंडल, डॉ. आलोक रंजन महतो और डॉ. मीना मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रक्तदान शिविर में प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस की महिलाओं, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं, समाजसेवियों, ग्रामीणों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 185 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें 39 पुरुष और 22 महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और कप देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम है और यह एक पुण्य कार्य भी है। रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है तथा रक्त का संचार बेहतर होता है।

यमुना तियू ने सभी स्वस्थ लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। वहीं डॉ. आलोक रंजन महतो ने रक्तदान से जुड़े लाभों और भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती।

कार्यक्रम में बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, जेएसएलपीएस के बीपीएम ग्रेगरी तिग्गा, बीटीएम भानु प्रताप सिंह, आशीष साहु, बंकिम चन्द्र प्रधान, बिरसा तियू, बलराम केशरी, शंकर महली सहित बड़ी संख्या में सहिया कर्मी और अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : प्रोजेक्ट जागृति के तहत एक दिन में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, स्वैच्छिक रक्तदान अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!