Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का लिया गया संकल्प

  • अधिकारियों ने नशे के खिलाफ जनजागरण का लिया संकल्प

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सुधार और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती, अंचल अधिकारी (सीओ) राजाराम सिंह मुंडा सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित कर्मियों को समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : रोजगार शिविर में 37 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट, युवाओं को मिले निजी क्षेत्र में अवसर

नशा मुक्त समाज के निर्माण का दिया गया संदेश

कार्यक्रम में बीडीओ केशव भारती ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने स्वयं को हर प्रकार के नशे से दूर रखने और अपने आसपास के लोगों को भी इस बुराई के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!