कोल्हान

*झरझरा में भव्य हॉकी प्रतियोगिता का समापन, सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

चाईबासा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के झरझरा में एक दिवसीय भव्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था। इसमें 12 टीमों का एक वर्ग, आठ-आठ टीमों के दो वर्ग तथा छह-छह टीमों के दो वर्ग शामिल थे। सभी टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में 12 टीमों के वर्ग में गाड़ा विरबंकी (खूंटी) की टीम विजेता बनी। आठ टीमों के वर्ग में नवादा (बंदगांव) और कोचांग (खूंटी) की टीमों ने जीत हासिल की। वहीं छह टीमों के वर्ग में लूंगा (खूंटी) और लातरडी की टीमों ने बाजी मारी।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सनी उरांव ने कहा कि हॉकी चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र, विशेषकर बंदगांव प्रखंड का लोकप्रिय और परंपरागत खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हॉकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और हर संभव मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए झरझरा आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, झामुमो नेता संजीत बंकीरा, सुनील सुमरूई, निराकर केराई समेत आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!