कोल्हान

मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होने से 21 वर्षीय युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

मनोहरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब सात बजे जराईजेला थाना क्षेत्र के रबंगदा लाइलोर गांव के समीप तीखे मोड़ पर हुई।

घायल युवक की पहचान मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बांधटोली गांव निवासी 21 वर्षीय संजू कव्छप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, संजू अपनी बाइक से पचपहिया गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रबंगदा लाइलोर गांव के पास सड़क के तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक टेम्पो की मदद से घायल युवक को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!