जमशेदपुर के मैरीन ड्राइव हादसे में मृत सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना
सोनारी और आदित्यपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मिले जमशेदपुर पश्चिम के विधायक, कहा—इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं

जमशेदपुर: मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
परिजनों से ली घटना की जानकारी
सरयू राय ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान हादसे की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि अपनों को खोने से हुई इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है।
सोनारी और आदित्यपुर पहुंचे सरयू राय
बताया गया कि सरयू राय शुक्रवार देर रात जमशेदपुर लौटे थे। इसके बाद शनिवार को उन्होंने सोनारी और आदित्यपुर जाकर मैरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवाओं के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान उनके साथ जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अनिकेत सिंह सावरकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




