Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
त्योहारधर्मधर्म समाजसरायकेला खरसावाँ

राजनगर ब्लॉक मैदान में 27 सितंबर को धूमधाम से होगा देश करम महोत्सव, कुड़मी समुदाय के लोग दिखाएंगे एकता और सांस्कृतिक विरासत

देश करम एकता संघ राजनगर के आयोजन में पूजा के साथ पारंपरिक करम नृत्य और झूमर की होगी प्रस्तुति, विभिन्न क्षेत्रों से शामिल होंगे कुड़मी समुदाय के लोग

राजनगर: देश करम एकता संघ, राजनगर के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर 2026 को राजनगर ब्लॉक मैदान में देश करम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने जिले और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

2013 से लगातार हो रहा आयोजन

देश करम एकता संघ के कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो ने बताया कि देश करम महोत्सव का आयोजन वर्ष 2013 से लगातार राजनगर ब्लॉक मैदान में किया जा रहा है। इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर टेंट सहित अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थानों से भी कुड़मी समुदाय के लोग शामिल होते हैं और अपनी सामाजिक एकता का परिचय देते हैं। देश करम के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की जाती है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

करम नाच और झूमर रहेगा आकर्षण

महोत्सव के दौरान मनोहरपुर के रंजीत महतो के जुनून रोसोकिया झूमर ग्रुप द्वारा आकर्षक करम नाच और झूमर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। पारंपरिक नृत्य-संगीत के माध्यम से करम पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को प्रस्तुत किया जाएगा।

गांव-गांव जाकर लोगों को दिया गया निमंत्रण

आयोजकों ने बताया कि देश करम महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। संघ ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार को राजनगर ब्लॉक मैदान पहुंचकर देश करम महोत्सव में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!