मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सीकेपी रेल मंडल के सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसात, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश; आरपीएफ जवानों की सुविधाओं और कल्याण पर भी हुई चर्चा

मनोहरपुर : सीकेपी रेल मंडल आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसात शनिवार को मनोहरपुर स्टेशन पहुँचे। यहाँ उन्होंने मनोहरपुर आरपीएफ के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। उनके साथ रेलवे के सुरक्षा से जुड़े विधि व्यवस्था, लंबित मामलों का निपटारा एवं रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का भी अवलोकन किया। तथा स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों से भी बातचीत की और उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
इसके पूर्व उनका स्वागत करते हुए मनोहरपुर रेलवे सुरक्षा बल के ओसी आर.के. पांडे ने पौधा देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान आरपीएफ बैरक में गार्ड ऑफ ऑनर परेड (मार्च पास्ट) कर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उनके समक्ष परेड प्रस्तुत की।
*प्रमुख बिंदु —*
– स्टेशन की सीसीटीवी एवं सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
– लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए कहा गया।
– जवानों की कार्य सुविधाओं, आवास एवं कल्याण संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया गया।
*पृष्ठभूमि —*
सीकेपी रेल मंडल के सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसात का यह निरीक्षण दौरा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आरपीएफ जवानों की समस्याओं को जानने तथा उनके कल्याण हेतु आयोजित किया गया।




