Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurक्राइमपूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर में सरयू राय बोले- पुलिस ड्रग्स और सट्टा कारोबार के सरगनाओं को पकड़े, पूरे नेटवर्क को करे ध्वस्त

‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 सितंबर को बारीडीह में होगी अहम बैठक

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ड्रग्स और सट्टेबाजी के सरगनाओं को पकड़ना पुलिस प्रशासन का काम है। हम लोग उनका सहयोग करते रहेंगे। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ड्रग्स और सट्टा कारोबारियों के लिंक्स को खंगाले, सरगनाओं को गिरफ्तार करे और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करे।

यहां बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर युवा जदयू द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि गत 21 सितंबर को बारीडीह की सभा में हम लोगों ने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सम्मेलन करने और अभियान चलाने की घोषणा की थी। उसका फौरी तौर पर असर यह हुआ कि पुलिस प्रशासन ने ड्रग्स और सट्टा चलाने वाले लोगों को पकड़ा लेकिन ये छोटे लोग हैं। असलियत में जब तक सरगना नहीं पकड़े जाएंगे, उनका नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त नहीं होगा, तब तक बात पूरी तरह बनेगी नहीं।
सरयू राय ने बैठक में कहा कि इस अभियान से उन एनजीओज को भी जोड़ा जाएगा, जो पहले से ही ड्रग्स और सट्टाबाजी के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनसे सहयोग लिया जाएगा। इन गैर सरकारी संगठनों को 2 अक्टूबर के सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को इस सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में उनके बारीडीह स्थित कार्यालय में अपराह्न 12.30 बजे से बड़ी बैठक बुलाई गई है। उस बैठक में कई निर्णय होंगे।
सरयू राय ने कहा कि सट्टेबाजी और ड्रग्स के सेवन से आम लोगों का जीवन खराब हो रहा है। परिवार टूट रहे हैं। तनाव बढ़ रहा है। ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ की घोषणा के बाद से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। महिलाओं का रिस्पांस भी बेहतर है।
गौरतलब है कि ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम की रुपरेखा प्रायः तैयार हो चुकी है। 27 सितंबर को कई समितियों की घोषणा होने की संभावना है।
बैठक में इस सम्मेलन के संयोजक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, अमित शर्मा, नीरज सिंह, विवेक पाण्डेय , अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!