Jamshedpur

जमशेदपुर में 17 सितंबर को दिव्यांगजनों के लिए सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम, कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर होंगे वितरित

खासमहल सदर अस्पताल में होगा आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

जमशेदपुर: जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार करने के उद्देश्य से हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से 17 सितंबर 2026 को सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल, खासमहल में होगा।

दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके हाथों जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

हर माह 5 और 25 तारीख को सहायता का प्रयास

हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सेवा किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। इसी उद्देश्य के तहत कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद हर माह की 5 और 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में सहारा, सम्मान और आत्मनिर्भरता लाना है। उन्होंने समाज के सेवाभावी नागरिकों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

संस्था के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में अध्यक्ष बी.के. शर्मा, सचिव बिनोद कसेरा, मनोज कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, अमित नागलिया, राजेश कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, विजय देव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!