POTKAशिक्षा जगत

पोटका के भीतरदारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पीटीएम बैठक, बच्चों की शिक्षा और नियमित उपस्थिति पर जोर

मुखिया कान्हू मुर्मू ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और नशामुक्त समाज बनाने की अपील की

पोटका: केरूआडूंगरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीतरदारी में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अभिभावकों और अतिथियों का आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा एवं छात्र-छात्राओं ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद बैठक में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति, अनुशासन तथा बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

विद्यालय के विकास और आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय को जरूरी बताया।

बच्चों की शिक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्य अतिथि मुखिया कान्हू मुर्मू ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों और परिवारों को नशे से दूर रहने तथा परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के निर्माण की नींव है। इसलिए विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और पंचायत को मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

विद्यालय विकास में सहयोग के लिए जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा ने पंचायत एवं मुखिया द्वारा विद्यालय के विकास तथा आवश्यक सहयोग के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय और पंचायत के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!