Jamshedpurस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

डॉ. मुकुल पांडे हर रविवार श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र की ओपीडी में देंगे निशुल्क सेवाएं

सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवा भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था

जमशेदपुर:- शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकुल पांडे अब हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र की ओपीडी में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएं देंगे। वे प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में डॉ. मुकुल पांडे एवं दास मेडिकल स्टोर के संचालक करण कुमार दास के पहुंचने पर उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुकुल पांडे ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से वे भी इस पहल से जुड़ रहे हैं और प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

दास मेडिकल स्टोर के संचालक करण कुमार दास ने भी इस नेक कार्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक बड़ी सुविधा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में जरूरतमंद मरीजों को दवा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने केंद्रीय कमेटी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और जरूरतमंद लोगों से श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र की सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सरजीत सिंह, दर्शन सिंह काले सहित कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुकुल पांडे ने सीजीपीसी द्वारा निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के लिए सीजीपीसी को बधाई दी।

ज्ञात हो कि डॉ. मुकुल पांडे एमबीबीएस एवं सीसीएम हैं और वर्तमान में ब्रह्मानंद अस्पताल, सोनारी तथा जेके मेमोरियल अस्पताल, जुगसलाई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा दास मेडिकल स्टोर, गम्हरिया सहित अन्य स्थानों पर भी उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!