कोल्हान

बजरंगबली मंदिर की दान पेटी चोरी, पहले भी दो बार हो चुकी है वारदात; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर के गोबरा टोला स्थित बजरंगबली मंदिर में चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने ग्रिल टूटा हुआ और अंदर सामान बिखरा देखा। इसके बाद जांच करने पर मंदिर की दान पेटी गायब मिली। घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर की दान पेटी करीब एक साल से नहीं खोली गई थी। ऐसे में उसमें कितनी राशि जमा थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लोगों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पूर्व की घटनाओं में अब तक किसी भी चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बार-बार मंदिर को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी के बीच मंदिर में चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल, परसुडीह पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!