Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावा-आपत्ति प्रक्रिया में सहयोग की अपील

चाईबासा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुरू हुई दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया की समीक्षा की गई। संजय कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का गहन परीक्षण कराने का आग्रह किया। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवेदन देने की अपील की।

बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए दावा-आपत्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही राजनीतिक दलों से मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सहयोग मांगा गया।

संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है, जिसके लिए निर्वाचन विभाग और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

बैठक में कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा के रंजन प्रसाद, झामुमो के इकबाल अहमद, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!