Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर गुरुवार को चाईबासा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को हो चुका है तथा 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज किए जाएंगे। सभी आवेदनों के सत्यापन के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां प्रपत्र-6, 7 और 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन संबंधी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

इसके अलावा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी जाएगी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें सामान्यतः अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। नए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-6 के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में जांचने और आवश्यक संशोधन कराने की अपील की। किसी भी सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 और ECINET App का उपयोग किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!