Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

तीन राज्यों की पुलिस की अंतरराज्यीय बैठक, नक्सलवाद और तस्करी रोकने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराज्यीय बोर्ड (इंटर स्टेट बोर्ड) बैठक आयोजित हुई। बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी तथा अंतरराज्यीय अपराधों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नक्सली संगठनों से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया और उनके खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति बनाई।

साथ ही तीनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सूचना साझा करने की व्यवस्था को मजबूत करने तथा सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त कार्रवाई के जरिए कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए लगातार तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!