कोल्हान

तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं के लिए खुले पट

महाप्रबंधक आर.के. मिश्रा ने किया उद्घाटन, बोले— मां भगवती की पूजा शक्ति की आराधना है, बुराइयों का होता है विनाश

जादूगोड़ा: यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इससे पूर्व पूजा पंडाल का उद्घाटन यूसिल के महाप्रबंधक (सिविल) आर.के. मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती की आराधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की पूजा है। मां दुर्गा की आराधना से बुराइयों के विनाश और अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों से यूसिल की आवासीय कॉलोनी गूंज उठी। भक्तिमय संगीत और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास सिंह ने किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सचिव विकास कुमार, पी. ताम्रकर, राहुल कुमार सिन्हा, यूनियन नेता प्रेम कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, बलराम यादव सहित यूसिल के कई वरिष्ठ अधिकारी, पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

तुरामडीह आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। पंडाल के पट खुलने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!