Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*रूंगटा प्लस टू विद्यालय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा* 

चाईबासा: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा के परिसर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और आचार्यों ने भाग लिया।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के आचार्यों द्वारा वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देने के साथ हुई। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।

सुबह 11 बजे सामूहिक गायन शुरू हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं और आचार्यों ने एक साथ अनुशासन के साथ गायन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या भारती की ओर से आचार्य शशि रंजन कुमार और प्रवीण कुमार का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। वहीं मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया।

छात्र वर्ग से निशा कुमारी, शीतल तिर्की और मुस्कान कुंकल सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!